• Sat. Oct 17th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

‘कैसा लगता है’, जेल से रिहाई के बाद अभिजीत दीपके ने पोस्ट की शाहरुख खान की तस्वीर

Byadmin

Oct 17, 2026


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता अभिजीत दीपके ने फिल्म ‘वीर-जारा’ से शाहरुख खान के बुजुर्ग लुक वाली एक मजेदार पोस्ट शेयर की है। दीपके ने एक्स पर लिखा, 24 घंटे तक बिना वाईफाई और फोन के रहने के बाद, जेल से बाहर आने पर कैसा लगता है।

दिल्ली पुलिस द्वारा कनॉट प्लेस में तिरंगा यात्रा निकालने की योजना के चलते एहतियातन हिरासत में लिए जाने के 24 घंटे से भी कम समय बाद, शनिवार को अभिजीत दीपके को कुछ शर्तों के साथ जमानत दे दी गई।

अभिजीत दीपके को कुछ शर्तों के साथ जमानत

दिल्ली पुलिस ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि दीपके को पीस बॉन्ड पर हस्ताक्षर करने के बाद रिहा किया जाएगा। यह एक लिखित वटन होता है, जिसमें शांति बनाए रखने और लागू शर्तों का पालन करने का वादा करना होता है।

तिरंगा मार्च से पहले पुलिस ने हिरासत में लिया

दीपको को तब हिरासत में लिया गया, जब ने कनॉट प्लेस में होने वाले तिरंगा मार्च में शामिल होने के लिए NCP-SCP के प्रवक्ता अनीश गवांडे के घर से निकले थे, जहां वे रुके हुए थे। जैसे ही वे घर से निकले, एक पुलिस अधिकारी ने उनसे कहा कि हम आपको एहतियातन हिरासत में ले रहे हैं। कनॉट प्लेस में धारा 163 लागू है। आपको हिरासत में लिया जा रहा है।

By admin