• Sat. Jun 20th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

कॉकरोच जनता पार्टी ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े तक जंतर-मंतर से न हटने की घोषणा की

Byadmin

Jun 20, 2026


अभिजीत दीपके

इमेज स्रोत, @Cockroachisback

इमेज कैप्शन, कॉकरोच जनता पार्टी के प्रमुख अभिजीत दीपके दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 2 मिनट

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रमुख अभिजीत दीपके ने घोषणा की है कि वो ‘शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े तक जंतर-मंतर नहीं छोड़ेंगे.’

सीजेपी ने एक्स पर घोषणा की है कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर शनिवार को सीजेपी का प्रदर्शन जारी है.

अभिजीत दीपके ने दिल्ली पुलिस से अपील की है कि वो जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति को आगे बढ़ाए.

साथ ही अभिजीत दीपके ने कहा है कि सरकार धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की शर्तों को लेकर उनसे बातचीत के चैनल को खोले.

सीजेपी इज़ बैक ने एक्स पर लिखा, “दीपके ने पुलिस से जंतर-मंतर पर अपनी अनुमति बढ़ाने की अपील की है और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की शर्त पर सरकार के साथ बातचीत के लिए रास्ता खोलने को कहा है.”

By admin