• Thu. Jul 9th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

ट्रंप और अर्दोआन की दोस्ती से नेतन्याहू परेशान क्यों हो रहे हैं?

Byadmin

Jul 9, 2026


अंकारा में नेटो समिट के दौरान डोनाल्ड ट्रंप और रेचेप तैय्यप अर्दोआन

इमेज स्रोत, Saul LOEB / AFP via Getty Image

इमेज कैप्शन, अंकारा में नेटो समिट के दौरान डोनाल्ड ट्रंप और रेचेप तैय्यप अर्दोआन

8 जुलाई को इसराइली मीडिया ने अमेरिका की नीतियों में तुर्की के पक्ष में कथित झुकाव को लेकर बढ़ती चिंता की ख़बर दी.

रिपोर्टों के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का तुर्की को फिर से अत्याधुनिक हथियार मुहैया कराने के प्रति सकारात्मक रवैया इसराइल के लिए परेशानी वाला है और इससे क्षेत्र में शक्ति का संतुलन बिगड़ जाएगा.

वहां के एक्सपर्ट्स का मानना है कि ये स्थिति इसराइल के लिए नुक़सानदेह साबित हो सकती है.

हाल के दिनों में इसराइली मीडिया में इस बात को लेकर सबसे ज़्यादा चर्चा रही कि ट्रंप तुर्की को एफ़-35 लड़ाकू विमानों की बिक्री को मंज़ूरी देने पर विचार कर रहे हैं. कई विश्लेषकों का मानना है कि ऐसा क़दम क्षेत्र में इसराइल की “सैन्य बढ़त” को कमज़ोर कर सकता है.

By admin