• Sun. Aug 9th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

डैम पर छलांग लगाकर स्कूल जाते बच्चों के वायरल वीडियो के बाद क्या बदला – ग्राउंड रिपोर्ट

Byadmin

Aug 9, 2026


डैम के पिलर्स पर छलांग लगाते हुए कुछ स्कूली बच्चों का वीडियो हाल में वायरल हुआ

इमेज स्रोत, Naved Jafri

इमेज कैप्शन, डैम के पिलर्स पर छलांग लगाते हुए कुछ स्कूली बच्चों का वीडियो हाल में वायरल हुआ, जिसके बाद बीबीसी ने मौक़े पर जाकर हाल जाना

मध्य प्रदेश के विदिशा ज़िले के एक स्टॉप डैम के पिलर्स को पार करने के लिए जोखिम भरी छलांग लगाते हुए कुछ स्कूली बच्चों का वीडियो पिछले हफ़्ते सोशल मीडिया पर वायरल हुआ.

जिले के पलोह गांव में बने इस डैम को स्कूली बच्चों के जोखिम उठाकर पार करने का वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय प्रशासन से लेकर राज्य सरकार और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग तक सक्रिय हो गए. प्रशासन ने स्टॉप डैम पर अब लोहे की रेलिंग लगवा दी है.

साथ ही, गांव में ही नौवीं और दसवीं तक की पढ़ाई शुरू करने की घोषणा हुई है. जिन बच्चों को पहले आगे की पढ़ाई के लिए नदी पार करनी पड़ती थी, उनका दाख़िला पास के बंधेरा गांव के हाई स्कूल में कराने का फ़ैसला भी लिया गया.

लेकिन जब बीबीसी की टीम इस गांव में पहुंची तो ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने बताया कि भले ही यह वीडियो एक हफ़्ते पहले वायरल हुआ हो लेकिन यहां के बच्चे पिछले 7-8 सालों से ऐसे ही जान जोखिम में डालकर स्कूल जा रहे थे.

राज्य सरकार को मानवाधिकार आयोग का नोटिस

डैम के पिलर्स को पार करने के लिए लोहे की रेलिंग

इमेज स्रोत, Naved Jafri

इमेज कैप्शन, अब इस डैम के पिलर्स को पार करने के लिए लोहे की रेलिंग लगा दी गई है

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने सात जुलाई को इस मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए मध्य प्रदेश सरकार को नोटिस जारी किया है और दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए हैं.

By admin