• Sun. Aug 30th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

नीट पीजी:जयपुर सेंटर पर बिजली खराबी से परीक्षा प्रभावित, इस तारीख को फिर होगा एग्जाम; एनबीईएमएस ने दिया जवाब – Nta: Neet Pg Paper Delayed Due To Power Fault, Candidates Wait At Jaipur Exam Centre

Byadmin

Aug 30, 2026


NEET PG Exam 2026: राजस्थान में नीट पीजी परीक्षा के दौरान जयपुर के सीतापुरा स्थित परीक्षा केंद्र पर बिजली की खराबी के कारण परीक्षा समय पर शुरू नहीं हो सकी। परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होनी थी। मामले पर एनबीईएमएस ने जवाब देते हुए बताया कि प्रभावित अभ्यर्थियों के लिए सितंबर में पुनर्परीक्षा आयोजित की जाएगी।

कब होगी प्रभावित अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा?

परीक्षा में शामिल नहीं हो पाने वाले अभ्यर्थियों की परेशानी के लिए NBEMS ने खेद जताया है। बोर्ड के अनुसार, इन अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा 5 सितंबर 2026 को दोपहर 3 बजे जयपुर में होगी। परीक्षा केंद्र और संशोधित एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी अलग से जारी की जाएगी।

छवि

देशभर में 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवार हुए शामिल

नी पीजी 2026 परीक्षा 30 अगस्त 2026 को 2,73,096 पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए आयोजित की गई। देशभर के 1,111 परीक्षा केंद्रों पर 2,65,980 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से करीब 2,63,535 उम्मीदवारों की परीक्षा पूरी हो गई।


























विवरण आंकड़ा
पंजीकृत उम्मीदवार 2,73,096
परीक्षा में उपस्थित उम्मीदवार 2,65,980
परीक्षा पूरी करने वाले उम्मीदवार 2,63,535
देशभर में परीक्षा केंद्र 1,111

 

By admin