• Fri. Jul 24th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

पाकिस्तान और बांग्लादेश समेत दक्षिण एशिया का मीडिया जंतर-मंतर पर हो रहे प्रदर्शनों पर क्या बोल रहा है?

Byadmin

Jul 24, 2026


युवाओं की मांग है कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफ़ा दें या उन्हें पद से हटाया जाए

इमेज स्रोत, Sanchit Khanna/Hindustan Times via Getty Images

इमेज कैप्शन, युवाओं की मांग है कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफ़ा दें या उन्हें पद से हटाया जाए

    • Author, बीबीसी मॉनिटरिंग
  • प्रकाशित

  • पढ़ने का समय: 5 मिनट

पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका और नेपाल के मीडिया ने शिक्षा सुधारों को लेकर भारत में जारी युवाओं के नेतृत्व वाले प्रदर्शनों को प्रमुखता से प्रकाशित किया है.

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) दिल्ली में प्रदर्शनों का नेतृत्व करने वाला एक युवा संगठन है जो नीट के प्रश्नपत्र लीक होने के बाद शिक्षा सुधारों की मांग कर रहा है.

20 जुलाई को सीजेपी के संसद मार्च के बाद इस प्रदर्शन को व्यापक पहचान मिली. इस दौरान दिल्ली में बड़ी संख्या में लोग जुटे. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया. इन प्रदर्शनकारियों में ज़्यादातर छात्र-छात्राएं और युवा थे.

By admin