• Fri. Sep 18th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

पाकिस्तान के दो कॉस्मेटिक उत्पादों पर जारी की भारत ने चेतावनी, क्या है पूरा मामला?

Byadmin

Sep 18, 2026


गोरी क्रीम

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, पाकिस्तान में बनी गोरी क्रीम को भारत सरकार ने स्वास्थ्य के लिए हानिकारक बताया है (प्रतीकात्मक तस्वीर)

भारत सरकार ने पाकिस्तान में निर्मित दो कॉस्मेटिक उत्पादों, गोरी ब्यूटी क्रीम और चांदनी व्हाइटनिंग क्रीम के इस्तेमाल के ख़िलाफ़ देशभर में चेतावनी जारी की है.

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने यह कार्रवाई भारतीय औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) की सलाह पर की है. ये उत्पाद भारत में ग़ैरक़ानूनी तौर पर बेचे जा रहे हैं.

डीसीजीआई ने कार्रवाई करते हुए कहा है कि ये दोनों उत्पाद “अनधिकृत हैं और इनमें निर्धारित सीमा से अधिक भारी धातुएं मौजूद हैं. इससे उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य को जोखिम हो सकता है, जिसमें विषैले प्रभाव भी शामिल हैं.”

पाकिस्तान में बिक रही इन क्रीमों के लैब टेस्ट में मर्करी याना पारे की मात्रा बहुत अधिक होने की बात सामने आई है.

डॉक्टरों ने कहा है कि पारे का सेहत पर बहुत अधिक पड़ सकता है और किडनी तक ख़राब हो सकती है.

By admin