आईएएनएस, नई दिल्ली। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने अंग्रेजी, वाणिज्य और समाजशास्त्र के लिए आयोजित यूजीसी-नेट (विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा) जून 2026 की अंतिम आंसर की जारी कर दी है।

ये आंसर की आधिकारिक वेबसाइट https://ugcnet.nta.nic.in/ पर उपलब्ध हैं। इन विषयों की परीक्षा 9 और 10 सितंबर 2026 को देशभर के 272 शहरों में आयोजित की गई थी।

परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने लाग इन विवरण दर्ज करके उत्तर कुंजी देख सकते हैं। एनटीए ने छात्रों को सलाह दी है कि वे परीक्षा से संबंधित ताजा जानकारी के लिए नियमित रूप से यूजीसी-नेट की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।