• Mon. Sep 14th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

पुतिन और शी जिनपिंग जैसे नेता ब्रिक्स में आए ज़रूर, लेकिन भारत को क्या हुआ हासिल?

Byadmin

Sep 13, 2026


नई दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स 2026 के दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

इमेज स्रोत, @narendramodi

इमेज कैप्शन, नई दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स 2026 के दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

भारत में आयोजित ब्रिक्स 2026 का समापन हो चुका है. इस शिखर सम्मेलन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी जिनिपिंग और ईरान के राष्ट्रपति डॉक्टर मसूद पेज़ेश्कियान भी शामिल हुए.

वहीं संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), सऊदी अरब और मलेशिया के समेत अन्य देशों के नेताओं ने भी इसमें शिरकत की.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ़ से जहां दुनिया भर के कारोबार में उथल-पुथल मची हुई है, वहीं ईरान पर इसराइल और अमेरिका के संयुक्त हमले के बाद से मध्य-पूर्व संघर्ष के दौर से गुज़र रहा है.

इससे जहां वैश्विक सप्लाई प्रभावित हुई है, वहीं तेल और गैस की क़ीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है. ऐसे समय में दुनिया की तक़रीबन आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करने वाले नेताओं के एक मंच पर होना ही काफ़ी अहम है.

लेकिन क्या यह मंच किसी ठोस नतीजे तक पहुंच पाया है, या इससे भविष्य के लिए मेज़बान भारत को कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो पाई है.

By admin