• Sun. Nov 22nd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

बड़ी ताक़तों के आपस में ही फ़ैसले करने से क्या भारत जैसे देशों की भूमिका सीमित हो जाएगी? – द लेंस

Byadmin

Nov 22, 2026


चीन के शेनझेन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग

इमेज कैप्शन, चीन के शेनझेन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 9 मिनट

फरवरी 1945, क्राइमिया के एक हॉलिडे रिज़ॉर्ट में तीन लोग दुनिया का भविष्य तय करने के लिए मिल रहे थे.

नाज़ी जर्मनी घुटनों पर था.

सोवियत फ़ौजें बर्लिन के पास पहुँच रही थीं और मित्र सेनाओं ने जर्मनी की पश्चिमी सीमा को पार कर लिया था.

प्रशांत क्षेत्र में अमेरिकी लगातार जापान की ओर बढ़ रहे थे.

उसी समय तब के कथित तीन बड़े नेता अमेरिकी राष्ट्रपति फ्रैंकलिन रूज़वेल्ट, ब्रितानी प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल और सोवियत नेता जोसेफ़ स्टालिन याल्टा नाम की जगह पर उस रिज़ॉर्ट में मिलने को राज़ी हुए.

By admin