• Tue. Nov 17th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

बिलकिस बानो केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, 17 साल से जेल में रहने के बाद 2 दोषियों को मिली जमानत

Byadmin

Nov 17, 2026


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बिलकिस बानो मामले में दो दोषियों की उम्रकैद की सजा को निलंबित कर दिया है और उन्हें जमानत दे दी है।

कोर्ट ने कहा कि ये लोग पहले ही 17 साल से ज्यादा समय जेल में बिता चुके हैं और उनकी अपील में ऐसे तथ्य और कानूनी मुद्दे शामिल हैं, जिन पर विचार करने की जरूरत है। साथ ही कोर्ट ने इस बात भी ध्यान दिया कि अपीलकर्ताओं में से एक जोशी गंभीर रूप से विकलांग हैं।

जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस प्रसन्ना बी वराले की पीठ ने इस संबंध में 28 अक्टूबर को आदेश सुनाया था। बता दें कि बिपिनचंद जोशी और प्रदीप मोधियाभी उन 11 लोगों में शामिल हैं, जिनकी समयपूर्व रिहाई सुप्रीम कोर्ट ने जनवरी 2024 में रद्द कर दी थी।

इन दोनों ने बॉम्बे हाई कोर्ट के मई 2017 के उस फैसले को चुनौती दी थी, जिसमें उनकी दोषसिद्धि और उम्रकैद की सजा को बरकरार रखा गया था। 

क्या है मामला?

2002 में गोधरा कांड के बाद गुजरात में भड़के सांप्रदायिक दंगों के समय बिलकिस बानो 21 साल की थीं। वह गर्भवती भी थीं। इस दौरान कुछ लोगों ने उनके साथ दुष्कर्म कर परिवार के सात सदस्यों की हत्या कर दी थी। 

By admin