• Tue. Nov 17th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

मोदी के 12 साल के कार्यकाल में विदेश यात्राओं पर 900 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च

Byadmin

Nov 17, 2026


विमान से उतरते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फ़ाइल फ़ोटो)

इमेज कैप्शन, विमान से उतरते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फ़ाइल फ़ोटो)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सत्ता संभालने के बाद से 12 साल में उनकी विदेश यात्राओं पर 900 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च हुए हैं.

यह जानकारी विदेश मंत्रालय (एमईए) की ओर से संसद के दोनों सदनों, लोकसभा और राज्यसभा में पूछे गए सवालों के जवाब में दी गई है.

यह आंकड़ा जून 2014 से जुलाई 2026 तक का है. इस दौरान प्रधानमंत्री ने 81 देशों के 183 दौरे किए.

फिलहाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के फिलीपींस दौरे पर हैं. वह यहां मनीला में आसियान-भारत शिखर सम्मेलन (दक्षिण पूर्व एशियाई देशों का संगठन) में शामिल होने पहुंचे हैं. इसके बाद मोदी वहीं पर क्वाड सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे.

इससे पहले अगस्त में वह द्विपक्षीय दौरे पर उज्बेकिस्तान गए थे. इसके बाद उन्होंने किर्गिस्तान में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के सालाना शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया था.

By admin