• Mon. Oct 5th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

मंत्री का विरोध पड़ा महंगा, केरलम में डॉक्टर को नौकरी से निकाला; FIR भी दर्ज

Byadmin

Oct 5, 2026


डिजिटल डेस्क, तिरुवनंतपुरम। केरल के कासरगोड जिला अस्पताल में काम करने वाले एक अस्थायी डेंटल सर्जन को नौकरी से निकाल दिया गया।

उन्होंने हाल ही में जिले के दौरे पर आए खेल मंत्री ओजे जनीश के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया था। डॉ. सिद्धार्थ रवींद्रन कासरगोड जिला अस्पताल में नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) के तहत डेंटल सर्जन के तौर पर काम कर रहे थे।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रवींद्रन ने एक अक्टूबर को जनीश के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया था। उनकी एक तस्वीर सामने आई जिसमें वह मंत्री की कार को रोककर विरोध प्रदर्शन में शामिल होते दिख रहे हैं।

इसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ मामला भी दर्ज किया।

(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

By admin