• Mon. Oct 5th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

महाराष्ट्र के मुख्य चुनाव अधिकारी ने चुनाव आयोग के सामने रखीं 5 मांगें, आयोग की बैठक में क्या तय हुआ?

Byadmin

Oct 5, 2026


महाराष्ट्र के मुख्य चुनाव अधिकारी एस. चोकलिंगम और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार.

इमेज कैप्शन, महाराष्ट्र के मुख्य चुनाव अधिकारी एस. चोकलिंगम और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार

भारत के चुनाव आयोग ने हाल ही में राज्यों के मुख्य चुनाव अधिकारियों के साथ बैठक की.

महाराष्ट्र के मुख्य चुनाव अधिकारी एस. चोकलिंगम ने बीबीसी मराठी को बताया कि बैठक में एसआईआर की प्रक्रिया के दौरान सुनवाई से जुड़े अधिकार निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों यानी ईआरओ को देने की घोषणा की गई है.

महाराष्ट्र के मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय ने 24 सितंबर को दिल्ली में चुनाव आयोग को एक पत्र भेजा था. बीबीसी मराठी को इस पत्र की एक प्रति मिली है.

यह पत्र ईसीआईनेट सॉफ़्टवेयर में ज़रूरी बदलाव करने से जुड़ा है, ताकि ईआरओ यानी निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी अपने अधिकारों का सही और प्रभावी तरीक़े से इस्तेमाल कर सकें.

चुनाव कार्यालय ने पांच मांगें रखीं

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और दो अन्य चुनाव अधिकारी.

इमेज कैप्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और दो अन्य चुनाव अधिकारी

इस पत्र में चुनाव कार्यालय ने पांच मांगें रखी हैं. इनका सीधा संबंध एसआईआर प्रक्रिया के दौरान मतदाताओं के नाम सूची में शामिल करने से है.

By admin