• Fri. Oct 9th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

यमन के हूती विद्रोही सऊदी अरब के हवाई अड्डों को क्यों निशाना बना रहे हैं?

Byadmin

Oct 9, 2026


हूती अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस को सऊदी अरब के हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल करने को लेकर 'आख़िरी चेतावनी' दे चुके हैं.

इमेज कैप्शन, हूती विद्रोही अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस को सऊदी अरब के हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल करने को लेकर ‘आख़िरी चेतावनी’ दे चुके हैं

यमन में बढ़ती लड़ाई का असर अब उसकी सीमाओं के बाहर भी दिखाई दे रहा है.

सऊदी अधिकारियों के मुताबिक़, हूती विद्रोहियों ने दो दिनों के भीतर देश के दो बड़े हवाई अड्डों, रियाद और आभा, पर मिसाइलों और ड्रोन से हमले किए हैं.

इन हमलों में तीन लोगों की मौत हुई और दर्जनों लोग घायल हुए.

ये हमले ऐसे समय हुए हैं, जब हूती अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस को सऊदी अरब के हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल करने को लेकर ‘आख़िरी चेतावनी’ दे चुके हैं.

हूतियों की सेना के प्रवक्ता याह्या सरी ने दावा किया है कि सऊदी अरब का हवाई क्षेत्र अब “उनकी सैन्य कार्रवाइयों का केंद्र” बन गया है.

By admin