06:16 PM, 21-Nov-2026
सीएम योगी बोले- यूपी में 17 लाख युवाओं को कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया

सीएम योगी।
– फोटो : यूट्यूब
गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कौशल दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे देश में सबसे अधिक युवा उत्तर प्रदेश में निवास करते हैं। ऐसे में यह योजना प्रदेश के युवाओं के लिए काफी लाभकारी साबित हुई है। उत्तर प्रदेश में स्किल मिशन अभियान को तेजी से आगे बढ़ाया गया।
सीएम योगी ने बताया कि प्रदेश में इस अभियान के तहत अब तक 17 लाख युवाओं को कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया गया है। इनमें से हजारों युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का काम भी किया गया है।
06:07 PM, 21-Nov-2026
राजनाथ सिंह बोले- यह उत्तर प्रदेश के लिए गौरव की बात

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह।
– फोटो : यूट्यूब
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह पहली बार दिल्ली से बाहर लखनऊ में आयोजित किया जा रहा है। यह उत्तर प्रदेश के लिए गौरव की बात है। इसके लिए उन्होंने केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई दी।
06:04 PM, 21-Nov-2026
मां के अंतिम संस्कार के बाद सीएम योगी पहुंचे लखनऊ; पीएम मोदी ने दी सांत्वना

पीएम मोदी के बगल में सीएम योगी बैठे।
– फोटो : यूट्यूब
मां के अंतिम संस्कार के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ पहुंच गए हैं। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें इस दुखद घड़ी में सांत्वना दी और दोनों के बीच काफी देर तक बातचीत हुई। पढ़ें पूरी खबर
06:00 PM, 21-Nov-2026
जयंत चौधरी बोले- हर हाथ को काम और हर काम को मिले सम्मान

केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी
– फोटो : यूट्यूब
केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने कहा कि हर कार्यक्षेत्र में सफलता के पीछे युवाओं की प्रतिभा और मेहनत होती है। छोटे गांवों और आईटीआई से भी प्रतिभाशाली युवा निकल रहे हैं और अपनी मेहनत के दम पर आगे बढ़ रहे हैं।
गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कौशल दीक्षांत समारोह में उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा के दौर में देश के छात्रों की उपलब्धियों और उन्हें मिले सम्मान का उत्सव मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कठिन समय में भी कार्यक्रम में पहुंचकर जनता के प्रति अपना समर्पण और कर्तव्यबोध दिखा रहे हैं।
05:57 PM, 21-Nov-2026
कौशल दीक्षांत समारोह में शामिल हुए सीएम योगी और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

मंच पर बैठे योगी, पीएम मोदी और अन्य मंत्री।
– फोटो : यूट्यूब
गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कौशल दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी, दोनों उप मुख्यमंत्री, कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल, मंत्री मनोज पांडेय और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी मंच पर मौजूद रहे। समारोह में कौशल प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
05:43 PM, 21-Nov-2026
पीएम मोदी इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान पहुंचे

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में बैठे लोग।
– फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान पहुंच चुके हैं। कार्यकर्ताओं ने नारे लगाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान काफी संख्या में लोग उनकी झलक पाने के लिए बेताब दिखे।
05:38 PM, 21-Nov-2026
प्रधानमंत्री का काफिला शहीद पथ से गुजरा, कई जगहों पर किया गया डायवर्जन
05:02 PM, 21-Nov-2026
मां के अंतिम संस्कार के बाद लखनऊ पहुंचे सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मां के अंतिम संस्कार के बाद लखनऊ पहुंच गए हैं। कुछ ही देर में वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगवानी के लिए अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
04:51 PM, 21-Nov-2026
पांचवां राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह, पीएम मोदी करेंगे 52 राष्ट्रीय टॉपर्स को सम्मानित
सुरक्षा व्यवस्था के तहत, कार्यक्रम स्थल तक जाने वाले रास्ते आम लोगों के लिए बंद कर दिए गए हैं। केवल उन्हीं लोगों को गेट से एंट्री दी जा रही है जिन्हें आमंत्रित किया गया है, जबकि अन्य लोगों के आने पर रोक लगा दी गई है। इस समारोह में आईटीआई, एनएसटीआई और आईटीओटी के 52 राष्ट्रीय स्तर के टॉपर्स को उनकी शानदार उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जाएगा।
यह समारोह कौशल विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान देने वाला एक महत्वपूर्ण मंच है। इसका उद्देश्य व्यावसायिक शिक्षा और कौशल प्रशिक्षण को बढ़ावा देना है, साथ ही प्रशिक्षण पूरा करने के बाद युवाओं को रोजगार के अवसर दिलाने और उन्हें कामकाजी दुनिया में प्रवेश के लिए प्रोत्साहित करना भी है।
03:02 PM, 21-Nov-2026
प्रधानमंत्री के लखनऊ दौरे पर अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शनिवार को लखनऊ दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इस दौरान दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक शहीद पथ पूरी तरह से बंद रहेगा, जिससे गोमतीनगर, कमता, पॉलीटेक्निक, अहिमामऊ और इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के आसपास यातायात प्रभावित होगा।