• Thu. Nov 19th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

यूपी:शामली में दर्दनाक हादसा, मकान में आग लगने से मां और दो बेटियों की मौत, रात में सोते समय हुआ हादसा – Shamli House Fire: Mother And Two Daughters Die While Sleeping, Short Circuit Suspected

Byadmin

Nov 19, 2026


Shamli House Fire: Mother and Two Daughters Die While Sleeping, Short Circuit Suspected

shamli fire
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तर प्रदेश के शामली जिले में बुधवार देर रात दर्दनाक हादसा हुआ। बाबरी थाना इलाके के गांव कैड़ी में एक मकान में आग लग गई। आग लगने से मां और उसकी दो बेटियों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा रात करीब 12 बजे हुआ। 


आग की चपेट में आकर तीनों गंभीर रूप से झुलस गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। तीनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार, गांव कैड़ी निवासी साजिद पुत्र स्व. नियाजू के मकान में बुधवार रात अचानक आग लग गई। सूचना डायल 112 के माध्यम से बाबरी थाने को मिली। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के साथ मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया गया। आग की लपटें तेज होने के कारण फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

By admin