• Mon. Nov 30th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

शेख़ हसीना की वापसी की चर्चा के बीच भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर ये क्या हो रहा है?

Byadmin

Nov 30, 2026


पिछले कुछ दिनों में अवामी लीग के कुछ बड़े नेता भारत और बांग्लादेश की सीमा से लगे दो इलाकों में गए, इनमें पश्चिम बंगाल का पेट्रापोल (बाईं ओर) और त्रिपुरा का अखौरा बॉर्डर (दाईं ओर) शामिल हैं

इमेज कैप्शन, पिछले कुछ दिनों में अवामी लीग के कुछ बड़े नेता भारत और बांग्लादेश की सीमा से लगे दो इलाकों में गए, इनमें पश्चिम बंगाल का पेट्रापोल (बाईं ओर) और त्रिपुरा का अखौरा बॉर्डर (दाईं ओर) शामिल हैं (फ़ाइल फ़ोटो)

बांग्लादेश में प्रतिबंधित अवामी लीग के कुछ बड़े नेता हाल ही में भारत-बांग्लादेश सीमा के पास के कुछ इलाकों में देखे गए हैं.

बांग्लादेश में आंदोलन के बाद से भारत में रह रहे इन नेताओं ने नवंबर में पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा की दो अंतरराष्ट्रीय सीमाओं का दौरा किया.

सबसे पहले बीते रविवार, 22 नवंबर को वे पेट्रापोल इलाके में गए और फिर बुधवार, 25 नवंबर को अगरतला के पास अखौरा सीमा पर पहुंचे.

उनका दावा है कि देश की सत्ता से हटाई गई प्रधानमंत्री शेख़ हसीना की पार्टी के नेतृत्व ने 16 दिसंबर को उनके देश लौटने के एलान के बाद कई योजनाएं बनाई हैं. इसी के तहत वे सीमा के पास के इलाकों का दौरा कर रहे हैं.

हालांकि, उनका कहना है कि कौन-सी योजना आख़िरी होगी, इसका फ़ैसला उनकी नेता ही करेंगीं.

By admin