• Mon. Jul 20th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

समुद्र में ग़ायब हुए 500 से ज़्यादा रोहिंग्या, आख़िर उनके साथ क्या हुआ?

Byadmin

Jul 19, 2026


इंडोनेशिया के आचेह तट के निकट रोहिंग्या शरणार्थियों को लेकर जाती नावों की एक फ़ाइल फ़ोटो

इमेज स्रोत, AFP via Getty Images

इमेज कैप्शन, इंडोनेशिया के आचेह तट के निकट रोहिंग्या शरणार्थियों को लेकर जाती नावों की एक फ़ाइल फ़ोटो

दो नावों पर सवार क़रीब 530 रोहिंग्या शरणार्थी 29 जून को म्यांमार के रखाइन राज्य से रवाना हुए थे. तब से उनका कोई पता नहीं चला है.

यह संख्या लगभग एक बड़े यात्री विमान में सवार लोगों के बराबर है, जो मानो अचानक ग़ायब हो गए हों. बहुत संभावना है कि दोनों नावें समुद्र में डूब गईं.

इस इलाक़े में मानसून शुरू हो चुका है और समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं. जिन नावों में वे लोग सवार थे, वह आमतौर पर पुरानी मछली पकड़ने वाली नौकाएं होती हैं.

अक्सर इनकी हालत समुद्री यात्रा के लायक नहीं होती और इनके इंजन भरोसेमंद नहीं होते.

यह भी आशंका है कि इनमें सवार बहुत कम लोग बचे होंगे, या शायद कोई भी नहीं बचा हो. माना जा रहा है कि यात्रियों में क़रीब आधी संख्या महिलाओं और बच्चों की थी. लेकिन सचाई क्या है, यह शायद कभी पता नहीं चल पाएगी.

By admin