• Sun. Oct 4th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

सुविधाएं बढ़ीं, खेलों का दायरा बढ़ा, लेकिन एशियाड में भारत के गोल्ड मेडल क्यों नहीं बढ़े

Byadmin

Oct 4, 2026


हरमनप्रीत सिंह के मलेशिया पर पहला गोल करने के बाद जश्न मनाते भारतीय खिलाड़ी

इमेज कैप्शन, एशियाड 2026 में भारत ने मलेशिया को 5-1 से हराकर पुरुष हॉकी का खिताब अपने नाम कर लिया

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 9 मिनट

एशिया में भारत एक बड़ी शक्ति के रूप में अपनी मौजूदगी दर्ज कराता रहा है और इस मौजूदगी का पैमाना सिर्फ अर्थव्यवस्था ही नहीं है. कई अन्य क्षेत्रों में भी भारत की कोशिश है कि वह प्रभावी रूप से सामने आ सके जिनमें से एक है खेल.

यही वजह है कि पिछले काफी समय से खेलों के मुकाबलों में भारत के प्रदर्शन को लेकर चर्चा होती रही है, उस पर ज़ोर भी रहा है.

जापान के आईची-नागोया एशियाई खेलों में भारत के प्रदर्शन पर चर्चा हो रही है, क्योंकि पदकों के लिहाज से यह प्रदर्शन 2023 के हांगझाऊ एशियाई खेलों की तुलना में कुछ फीका रहा है.

इस बार भारत 21 स्वर्ण पदकों के साथ कुल 85 पदक जीतकर पदक तालिका में चौथे स्थान पर है.

हांगझाऊ में मिले 28 स्वर्ण पदकों के आंकड़े तक इस बार भारतीय दल नहीं पहुंच सका. हांगझाऊ एशियाई खेलों में भारत ने 107 पदक जीते थे और वह अब तक का उसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था.

By admin