• Tue. Nov 17th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

सोनिया गांधी की किताब के लॉन्च पर राहुल गांधी ने निजी ज़िंदगी के बारे में क्या बताया, ज‍िसकी चर्चा हो रही है

Byadmin

Nov 17, 2026


राहुल गांधी

इमेज कैप्शन, राहुल गांधी ने निजी ज़िंदगी के बारे में कई बातें शेयर कीं

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 7 मिनट

दिल्ली में सोनिया गांधी की किताब के लॉन्च के मौक़े पर राहुल गांधी ने अपने और अपने माता-पिता के बारे में कई निजी बातें साझा कीं. उन्होंने अपनी गर्लफ़्रेंड का भी ज़िक्र किया. उनकी इन बातों पर काफ़ी चर्चा हो रही है.

राहुल गांधी ने मंच पर आते ही कहा, “मुझे बहुत ही सख़्त निर्देश दिए गए हैं कि कोई राजनीति नहीं.”

यहीं से एक अंदाज़ा लगना शुरू हो गया था कि राहुल गांधी कुछ ऐसी बातों की चर्चा कर सकते हैं, जो लोगों के लिए नई हो. राहुल गांधी जब बोल रहे थे, उस दौरान कई बार लोग हंसते हुए दिखे तो कई बार लोगों के चेहरे भावुक भी हुए.

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अपनी मां सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ़ लव’ के विमोचन के दौरान कई ऐसे किस्से सुनाए जिनके बारे में सोनिया गांधी ने भी ज़िक्र नहीं किया है.

कैंब्रिज के रेस्तरां का क़िस्सा

राहुल गांधी ने बताया कि वे उसी रेस्तरां में गए थे, जहां राजीव और सोनिया गांधी की मुलाक़ात हुई थी

इमेज कैप्शन, राहुल गांधी ने बताया कि वे उसी रेस्तरां में गए थे, जहां राजीव और सोनिया गांधी की मुलाक़ात हुई थी

राहुल गांधी ने उस रेस्तरां का ज़िक्र किया जहां राजीव गांधी और सोनिया गांधी की पहली बार मुलाक़ात हुई थी. उन्होंने कैंब्रिज की एक तस्वीर का ज़िक्र किया, जिसमें उनकी मां झूले से उलटी लटकी हुई थीं. राहुल ने कहा कि बचपन में उनकी मां ऐसी ही थीं.

By admin