• Mon. Aug 24th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

होर्मुज़ संकट से पनामा नहर को लेकर महाशक्तियों के बीच टकराव क्यों बढ़ रहा है?

Byadmin

Aug 24, 2026


शाम के समय ऊपर से देखने पर, दो मालवाहक जहाज पनामा नहर के समानांतर बने लॉक चैंबरों से गुजरते हुए दिखाई दे रहे हैं.

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, पनामा नहर से वैश्विक समुद्री व्यापार का लगभग 5% हिस्सा गुज़रता है, लेकिन अमेरिकी कंटेनर यातायात का लगभग 40% हिस्सा इसी नहर के ज़रिए होता है

ईरान युद्ध की वजह से दुनिया के सबसे अहम समुद्री व्यापार मार्ग होर्मुज़ स्ट्रेट में लगातार रुकावटें आ रही हैं.

इसी बीच, हज़ारों मील दूर एक और रणनीतिक समुद्री रास्ता नया विवाद का केंद्र बनकर उभरा है. यह है पनामा नहर, जो अटलांटिक और प्रशांत महासागरों को जोड़ने वाली अहम कड़ी है.

ताज़ा टकराव पिछले हफ़्ते संयुक्त राष्ट्र में देखने को मिला. अमेरिका ने चेतावनी दी कि पनामा नहर पर चीन का बढ़ता प्रभाव वैश्विक व्यापार और सुरक्षा के लिए ख़तरा बन सकता है.

चीन ने इस दावे को ख़ारिज कर दिया. उसने आरोप लगाया कि अमेरिका इस मुद्दे को बहाना बनाकर नहर पर अपना नियंत्रण बढ़ाना चाहता है.

इन दोनों देशों के बीच फँसे पनामा ने एक बार फिर नहर पर अपनी संप्रभुता दोहराई है. उसने कहा है कि पनामा नहर हमेशा तटस्थ रही है और आगे भी रहेगी.

By admin