• Thu. May 14th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

Amar Ujala Samvad:अमर उजाला संवाद उत्तर प्रदेश 2026 में जुटेंगे राजनीति से सिनेमा तक देश के चर्चित चेहरे – Amar Ujala Samvad: Famous Faces From Politics To Cinema Will Gather In Uttar Pradesh 2026

Byadmin

May 14, 2026


राजधानी लखनऊ आगामी 18 और 19 मई को देश के चर्चित चेहरों, विचारों और विमर्श का केंद्र बनने जा रही है। 78 वर्षों का गौरवशाली इतिहास समेटे और स्वर्णिम शताब्दी की ओर तेजी से बढ़ रहे अमर उजाला समूह का महाआयोजन ‘अमर उजाला संवाद उत्तर प्रदेश 2026’ सजने जा रहा है।

होटल द सेंट्रम में आयोजित होने वाले इस दो दिवसीय कार्यक्रम में राजनीति, अध्यात्म, उद्योग, सिनेमा, खेल और समाज के बड़े चेहरे जनता से सीधे संवाद करेंगे। वक्ता केवल अपने क्षेत्र के चर्चित नाम नहीं हैं, बल्कि अपने विचारों, कार्यों और हालिया गतिविधियों के कारण राष्ट्रीय स्तर पर बहस और चर्चा के केंद्र में बने हुए हैं। मुख्यमंत्री से लेकर फिल्म कलाकार, उद्योगपति से लेकर आध्यात्मिक गुरु तक हर वक्ता अपने साथ अनुभव, संघर्ष और बदलते भारत की कहानी लेकर आ रहा है।

संवाद के मुख्य सहयोगी: अमर उजाला संवाद उत्तर प्रदेश 2026 से प्रतिष्ठित ब्रांड्स जुड़े हैं जिनमें ड्रिवेन वाई पार्टनर किया, एसोसिएट पार्टनर सोलर स्क्वायर, फीनिक्स पलासियो, इन्वेस्ट यूपी, हेल्थ पार्टनर जीना सीखो हिम्स, ट्रैवल पार्टनर इजमायट्रिप, वेलनेस पार्टनर मंकीपलाई प्रीमियम, रेडियो पार्टनर विग एमएम 94.3, ज्वेलरी पार्टनर सेंको गोल्ड एंड डायमंड्स और प्रजेंटिंग पार्टनर के रूप में गलगोटियाज यूनिवर्सिटी जुड़े हैं। प्रदेश सरकार का इस संवाद को समर्थन प्राप्त है।

विकास मॉडल और निर्णायक नेतृत्व के कारण चर्चा में हैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार अपने प्रशासनिक फैसलों, कानून व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को लेकर राष्ट्रीय राजनीति के केंद्र में बने हुए हैं। अयोध्या से लेकर काशी कॉरिडोर, एक्सप्रेसवे नेटवर्क से लेकर निवेश सम्मेलनों तक, योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी बनाने का लक्ष्य तय किया है। संवाद में इस विषय पर भी विशेष चर्चा होगी। हाल के महीनों में निवेश, डिफेंस कॉरिडोर और धार्मिक पर्यटन को लेकर राज्य सरकार की आक्रामक नीति ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में रखा है। हालिया पश्चिम बंगाल चुनाव में भी वह भाजपा के प्रमुख स्टार प्रचारकों में शामिल रहे। गोरखपुर से राजनीति की शुरुआत करने वाले योगी आदित्यनाथ आज भाजपा के सबसे प्रभावशाली मुख्यमंत्रियों में गिने जाते हैं।

By admin