एएनआई, छत्रपति संभाजीनगर। कॉकरोच जनता पार्टी(सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने मंगलवार को कहा कि संगठन की बुधवार को होने वाली बैठक में हाल ही में जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन की समीक्षा की जाएगी।

साथ ही संगठन के विस्तार पर चर्चा की जाएगी और भविष्य की योजना तैयार की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वर्तमान में सीजेपी को राजनीतिक पार्टी में बदलने का कोई प्रस्ताव नहीं है।

दीपके ने कहा कि बैठक की शुरुआत जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन और प्रतिभागियों से मिले फीडबैक पर चर्चा से होगी। संगठन अपनी टीम का विस्तार और देशभर में अपनी उपस्थिति को मजबूत करने पर विचार करेगा।

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के जेन-जी के साथ बातचीत करने के बारे में टिप्पणी पर दीपके ने कहा कि यह एक अच्छी शुरुआत है।

उन्होंने सुझाव दिया कि युवा नेताओं को युवाओं के साथ संवाद करने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। दीपके ने संवाद को समस्याओं के समाधान का एकमात्र तरीका बताया।