06:20 PM, 20-Jun-2026
IND vs AFG Live: भारत की अच्छी शुरुआत
अफगानिस्तान के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित और यशस्वी ने भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई है। रोहित और यशस्वी के बीच पहले विकेट के लिए 50 रनों की साझेदारी पूरी हो गई है।
05:47 PM, 20-Jun-2026
IND vs AFG Live: भारत की पारी शुरू
अफगानिस्तान के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की पारी शुरू हो गई है। भारत के लिए यशस्वी जायसवाल के साथ रोहित शर्मा उतरे हैं।
05:15 PM, 20-Jun-2026
IND vs AFG Live: अफगानिस्तान की पारी समाप्त
कप्तान हशमातुल्लाह शाहिदी के शतक की मदद से अफगानिस्तान ने भारत को 219 रनों का लक्ष्य दिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 44.2 ओवर में 218 रन बनाए। अफगानिस्तान के लिए इस मैच में शाहिदी ने शतक लगाया तो वहीं, अजमातुल्लाह ओमरजई ने अर्धशतक जड़ा। इन दोनों के अलावा अन्य कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका जिससे टीम 50 ओवर होने से पहले ही ऑलआउट हो गई।
पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने 36 रन के भीतर ही चार विकेट गंवा दिए। इसके बाद शाहिदी ने ओमरजई के साथ मिलकर साझेदारी निभाई और दोनों बल्लेबाजों ने पांचवें विकेट के लिए 105 रन जोड़े। इस साझेदारी को प्रिंस यादव ने ओमरजई को आउट कर तोड़ा जो 50 रन बनाकर आउट हुए। शाहिदी हालांकि, डटे रहे और उन्होंने मोहम्मद नबी के साथ मिलकर 57 रनों की साझेदारी की। नबी के आउट होते ही एकबार फिर अफगानिस्तान की पारी लड़खड़ा गई और नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। शाहिदी अपने वनडे करियर का पहला शतक लगाने में सफल रहे। शाहिदी 131 गेंदों पर 13 चौकों और एक छक्के की मदद से 102 रन बनाकर आउट हुए। भारत के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट झटके, जबकि गुरनूर बरार, प्रिंस यादव और हर्ष दुबे को एक-एक सफलता मिली।
05:09 PM, 20-Jun-2026
IND vs AFG Live: शाहिदी का शतक
अफगानिस्तान के कप्तान हशमातुल्लाह शाहिदी ने शतक जड़ दिया है। शाहिदी ने 128 गेंदों पर अपने वनडे करियर का पहला शतक लगाया। अफगानिस्तान ने हालांकि, भारत के खिलाफ तीसरे वनडे में नौ विकेट गंवा दिए हैं।
04:59 PM, 20-Jun-2026
IND vs AFG Live: अफगानिस्तान के नौ विकेट गिरे
गजनफर के बाद फरीद अहमद भी रन आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं। अफगानिस्तान ने इस तरह नौ विकेट गंवा दिए हैं। वहीं, कप्तान हशमातुल्लाह शाहिदी क्रीज पर मौजूद हैं और शतक बनाने के करीब हैं।
04:57 PM, 20-Jun-2026
IND vs AFG Live: अफगानिस्तान को आठवां झटका
एएम गजनफर रन आउट होकर पवलेयन लौट गए हैं। अफगानिस्तान ने इस तरह 206 रन के स्कोर पर आठ विकेट गंवा दिए हैं। गजनफर एक रन ही बना सके।
04:54 PM, 20-Jun-2026
IND vs AFG Live: भारत को सातवीं सफलता
भारत को राशिद खान के रूप में सातवीं सफलता मिली है। हर्ष दुबे ने राशिद को अपना शिकार बनाया जो पांच रन बनाकर आउट हुए।
04:47 PM, 20-Jun-2026
IND vs AFG Live: शाहिदी शतक के करीब
अफगानिस्तान के कप्तान हशमातुल्लाह शाहिदी शतक के करीब पहुंच गए हैं। भारत को छह सफलता मिली है। गुरनूर बरार ने मोहम्मद नबी को आउट कर अफगानिस्तान को छठा झटका दिया जो 23 गेंदों पर एक चौका और एक छक्के की मदद से 21 रन बनाकर आउट हुए।
04:10 PM, 20-Jun-2026
IND vs AFG Live: शाहिदी-नबी की साझेदारी
शाहिदी और नबी के बीच साझेदारी पनप रही है जिससे अफगानिस्तान का स्कोर 160 रन के पार पहुंच गया है। भारत को अब तक पांच सफलता मिली है।
03:46 PM, 20-Jun-2026
IND vs AFG Live: भारत को पांचवीं सफलता
प्रिंस यादव ने अजमातुल्लाह ओमरजई को आउट कर अफगानिस्तान को पांचवां झटका दिया है। ओमरजई और शाहिदी के बीच शानदार साझेदारी पनप रही थी जिसे प्रिंस ने तोड़ा। ओमरजई 56 गेंदों पर पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से 50 रन बनाकर आउट हुए। ओमरजई और शाहिदी के बीच 105 रनों की साझेदारी हुई।