07:28 PM, 19-Jul-2026
IND vs ENG Live Score: इंग्लैंड ने बनाया विशाल स्कोर
इंग्लैंड ने भारत के सामने 388 रनों का लक्ष्य रखा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 50 ओवर में तीन विकेट पर 387 रन बनाए। लॉर्ड्स में यह वनडे का सर्वोच्च स्कोर है। इंग्लैंड के लिए बेन डकेट ने शतक लगाया, जबकि जैकब बेथेल और जो रूट ने अर्धशतकीय पारी खेली। जोस बटलर 13 गेंदों पर चार चौकों तीन छक्कों की मदद से नाबाद 41 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से डकेट ने सबसे ज्यादा 135 गेंदों पर 18 चौकों और एक छक्के की मदद से 141 रन बनाए। वहीं, बेथेल ने 91 और रूट ने 48 गेंदों पर नौ चौकों की मदद से नाबाद 74 रन बनाए। भारत की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा को दो और प्रिंस यादव को एक विकेट मिला।
07:08 PM, 19-Jul-2026
IND vs ENG Live Score: भारत को तीसरी सफलता
प्रसिद्ध कृष्णा ने हैरी ब्रूक को आउट कर भारत को तीसरी सफलता दिलाई है। ब्रूक 12 गेंदों पर 14 रन बनाकर आउट हुए।
07:04 PM, 19-Jul-2026
IND vs ENG Live Score: रूट का अर्धशतक
जो रूट ने भारत के खिलाफ अर्धशतक जड़ दिया है। इंग्लैंड का स्कोर 300 के पार पहुंच गया है। रूट और हैरी ब्रूक क्रीज पर मौजूद हैं।
06:51 PM, 19-Jul-2026
IND vs ENG Live Score: डकेट आउट
प्रिंस यादव ने बेन डकेट को आउट कर भारत को दूसरी सफलता दिलाई। डकेट प्रिंस की गेंद पर कैच आउट हो गए। डकेट 135 गेंदों पर 18 चौकों और एक छक्के की मदद से 141 रन बनाकर आउट हुए। डकेट और रूट के बीच दूसरे विकेट के लिए 101 रनों की साझेदारी हुई।
06:16 PM, 19-Jul-2026
IND vs ENG Live Score: बेन डकेट का शतक
सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने भारत के खिलाफ शतक जड़ दिया है। डकेट ने पहले बेथेल के साथ मिलकर शानदार साझेदारी निभाई और अब वह जो रूट के साथ साझेदारी निभा रहे हैं।
05:49 PM, 19-Jul-2026
IND vs ENG Live Score: भारत को पहली सफलता
प्रसिद्ध कृष्णा ने जैकब बेथेल को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई है। बेथेल और बेन डकेट के बीच शानदार साझेदारी हुई जिसे प्रसिद्ध ने तोड़ा। बेथेल 93 गेंदों पर 11 चौकों और दो छक्कों की मदद से 91 रन बनाकर आउट हुए। बेथेल और डकेट के बीच पहले विकेट के लिए 192 रनों की साझेदारी हुई।
05:41 PM, 19-Jul-2026
IND vs ENG Live Score: भारत के खिलाफ इंग्लैंड की सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी
बेन डकेट और जैकब बेथेल ने भारत के खिलाफ वनडे क्रिकेट में इंग्लैंड की ओर से सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी का नया रिकॉर्ड बना दिया है। दोनों ने लॉर्ड्स में पहले विकेट के लिए 164* रन जोड़कर इतिहास रच दिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड जेसन रॉय और जॉनी बेयरस्टो के नाम था। दोनों ने 2019 में एजबेस्टन में भारत के खिलाफ पहले विकेट के लिए 160 रन की साझेदारी की थी।
05:13 PM, 19-Jul-2026
IND vs ENG Live Score: बेन डकेट का अर्धशतक
इंग्लैंड ने 22 ओवर के बाद बिना कोई विकेट गंवाए 137 रन बना लिए हैं। सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 66 गेंदों में 56 रन की अर्धशतकीय पारी खेली है। वहीं, जैकब बेथेल भी बेहतरीन लय में नजर आए और 65 गेंदों पर 62 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए मजबूत साझेदारी कर इंग्लैंड को शानदार शुरुआत दिलाई। वनडे में इंग्लैंड की यह 2023 विश्व कप के बाद पहली 100+ रन की ओपनिंग साझेदारी है।
04:50 PM, 19-Jul-2026
IND vs ENG Live Score: इंग्लैंड के 100 रन पूरे
इंग्लैंड ने बिना कोई विकेट गंवाए 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। सलामी बल्लेबाज जैकब बेथेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 53 गेंदों में 53 रन की नाबाद पारी खेली है, जिसमें आठ चौके और एक छक्का शामिल है। वहीं, बेन डकेट 43 गेंदों पर 34 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए मजबूत साझेदारी करते हुए इंग्लैंड को बेहतरीन शुरुआत दिलाई है।
04:32 PM, 19-Jul-2026
IND vs ENG Live Score: 12 ओवर में इंग्लैंड की मजबूत शुरुआत
इंग्लैंड ने पहले छह ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 37 रन बना लिए हैं। सलामी बल्लेबाज बेन डकेट और जैकब बेथेल क्रीज पर टिके हुए हैं और टीम को अच्छी शुरुआत दिला रहे हैं। बेन डकेट 15 गेंदों में 17 रन, जबकि जैकब बेथेल 21 गेंदों पर 17 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।