• Sun. Nov 15th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

Ind Vs Nz Live Score:121 पर भारत को पांचवां झटका, अक्षर पटेल अर्धशतक से चूके, रोहित-कोहली फिर हुए फेल – India Vs New Zealand 5th Odi Live Score: Check Latest Match Updates, Scorecard And Commentary Mount Maunganui

Byadmin

Nov 15, 2026


09:29 AM, 15-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: भारत को पांचवां झटका

भारत को 25वें ओवर में 121 के स्कोर पर पांचवां झटका लगा। माइकल ब्रेसवेल ने अक्षर पटेल को विल यंग के हाथों कैच कराया। अक्षर 55 गेंद में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 46 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल ईशान किशन और नमन धीर क्रीज पर हैं। 

09:01 AM, 15-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: श्रेयस भी पवेलियन लौटे

भारत को 18वें ओवर में 86 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। ब्लेयर टिकनर ने कप्तान श्रेयस अय्यर को फिशर के हाथों कैच कराया। वह 26 गेंद में तीन चौके की मदद से 22 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल ईशान किशन और अक्षर पटेल क्रीज पर हैं। श्रेयस ने अक्षर के साथ चौथे विकेट के लिए 52 रन की साझेदारी की।

08:50 AM, 15-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: भारत 70 के पार

भारत ने 15 ओवर के बाद तीन विकेट गंवाकर 73 रन बना लिए हैं। फिलहाल अक्षर पटेल 19 रन और श्रेयस अय्यर 18 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच अब तक 40 रन की साझेदारी हो चुकी है।

08:33 AM, 15-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: 12 ओवर का खेल हुआ

12 ओवर के बाद भारत ने तीन विकेट गंवाकर 58 रन बना लिए हैं। फिलहाल अक्षर पटेल नौ रन और श्रेयस अय्यर 14 रन बनाकर क्रीज पर हैं। रोहित सात रन, ऋतुराज 18 रन और विराट कोहली पांच रन बनाकर पवेलियन लौट चुके हैं।

08:19 AM, 15-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: भारत का शीर्ष क्रम फिर फेल

भारत का शीर्ष क्रम एकबार फिर फेल हुआ है। भारत ने नौ ओवर के बाद तीन विकेट गंवाकर 37 रन बना लिए हैं। फिलहाल अक्षर पटेल और श्रेयस अय्यर क्रीज पर हैं। भारत को छठे ओवर में 23 के स्कोर पर पहला झटका लगा था। फिशर ने रोहित को फॉक्सक्रॉफ्ट के हाथों कैच कराया था। हिटमैन सात रन बना सके। इसके बाद आठवें ओवर में फिशर ने विराट कोहली के रूप में अपना दूसरा शिकार किया। कोहली पांच रन बना सके। 33 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा था। फिर नौवें ओवर में 34 के स्कोर पर भारत को तीसरा झटका लगा। जैकब डफी ने ऋतुराज गायकवाड़ को साइफर्ट के हाथों कैच कराया। वह 18 रन बना सके।

07:56 AM, 15-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: भारत को पहला झटका

भारत को छठे ओवर में 23 के स्कोर पर पहला झटका लगा। मैथ्यू फिशर ने रोहित शर्मा को डीन फॉक्सक्रॉफ्ट के हाथों कैच कराया। वह सात रन बना सके। फिलहाल विराट कोहली और ऋतुराज गायकवाड़ क्रीज पर हैं। हिटमैन के लिए न्यूजीलैंड दौरा कुछ खास नहीं रहा। वह चार मैचों की चार पारियों में केवल 30 रन बना सके। छह ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 24 रन है।

07:53 AM, 15-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: पांच ओवर में नहीं गंवाया कोई विकेट

भारत ने पांच ओवर के बाद बिना विकेट गंवाए 22 रन बना लिए हैं। फिलहाल रोहित शर्मा सात रन और ऋतुराज गायकवाड़ 12 रन बनाकर क्रीज पर हैं। न्यूजीलैंड के मैट हेनरी और काइल जेमीसन इस मैच का हिस्सा नहीं हैं। 

07:33 AM, 15-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: मुकाबला शुरू

भारत की ओर से रोहित शर्मा और ऋतुराज गायकवाड़ ओपनिंग करने आए हैं। वहीं, न्यूजीलैंड के लिए जैकब डफी ने बॉलिंग की शुरुआत की। पहले ओवर के बाद भारत ने बिना विकेट गंवाए पांच रन बना लिए हैं।

07:09 AM, 15-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: रोहित शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज और यश ठाकुर।

न्यूजीलैंड: विल यंग, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), निक केली, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), क्रिश्चियन क्लार्क, ब्लेयर टिकनर, जैकब डफी और मैथ्यू फिशर।

Image

 

07:05 AM, 15-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड ने जीता टॉस

पांचवें वनडे में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कीवी टीम में दो फोर्स्ड बदलाव हैं। पिछले मैच में कहर बरपाने वाले मैट हेनरी और काइल जेमीसन के टेस्ट तैयारियों के लिए चले जाने से जगह खाली हुई थी। उनकी जगह जैकब डफी की वापसी हुई है। कीवी टीम चार तेज गेंदबाजों के साथ उतरी है।

वहीं, भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, ‘हम भी पहले गेंदबाजी करना चाहते थे। पिछला प्रदर्शन निराशाजनक था, लेकिन उससे यह भी पता चला कि आज हमें किस तरह खेलना होगा। यश देश के लिए खेलना चाहते हैं और मुझे खुशी है कि आज वह डेब्यू कर रहे हैं। सिराज भी काफी समय से इस मौके का इंतजार कर रहे हैं और लंबे समय से टीम के साथ हैं। मैं उनके लिए भी बेहद उत्साहित हूं।

By admin