• Sun. Nov 15th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

क्या अफ़ग़ानिस्तान के पहाड़ों में तीन ट्रिलियन डॉलर का ख़ज़ाना छिपा है?

Byadmin

Nov 15, 2026


अफ़ग़ानिस्तान में लोगार प्रांत के मुगुलखील माइंस में क्रोमाइट भंडार

इमेज कैप्शन, अफ़ग़ानिस्तान में लोगार प्रांत के मुगुलखील माइंस में क्रोमाइट भंडार (फ़ाइल फ़ोटो)

अफ़ग़ानिस्तान में मौजूद तेल, गैस, धातुओं, कच्चे माल और दूसरे प्राकृतिक खनिज संसाधनों की क़ीमत तीन ट्रिलियन डॉलर यानी 280 लाख करोड़ रुपये से अधिक आंकी जाती है.

अफ़ग़ानिस्तान को लंबे समय से एक ऐसे देश के रूप में जाना जाता है, जो प्राकृतिक संसाधनों से मालामाल है, लेकिन उसकी अर्थव्यवस्था कमज़ोर है.

इन संसाधनों का एक बड़ा हिस्सा अब भी ज़मीन के नीचे है और उन्हें बाहर निकालने का काम शुरू नहीं हुआ है.

प्राकृतिक संसाधनों के इन भंडारों की वास्तविक मात्रा और क़ीमत को लेकर भी अलग-अलग अनुमान लगाए गए हैं.

अफ़ग़ानिस्तान के खनिज भंडार और प्राकृतिक संसाधनों की क़ीमत को आसान शब्दों में इस तरह समझा जा सकता है कि अगर देश के पास तीन ट्रिलियन डॉलर के संसाधन हैं और सरकार का सालाना सामान्य और विकास बजट क़रीब 10 अरब डॉलर है, तो उसे लगभग 300 साल तक किसी विदेशी आर्थिक मदद की ज़रूरत नहीं पड़ेगी.

By admin