• Mon. Nov 23rd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

नेपाल भारत से क्या चाहता है, बालेन शाह कितना हासिल कर पाएंगे?

Byadmin

Nov 23, 2026


भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ नेपाल के पीएम बालेन शाह

इमेज कैप्शन, भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ नेपाल के पीएम बालेन शाह

नेपाल के पीएम बालेन शाह भारत पहुंच गए हैं. उनकी भारत की ये यात्रा लगभग 25 घंटों की है. दोनों देशों के आपसी संबंधों को देखें तो उस लिहाज से ये अवधि छोटी लग सकती है, लेकिन विशेषज्ञ इस यात्रा को बेहद महत्वपूर्ण बता रहे हैं.

नेपाल के ‘जेन ज़ी आंदोलन’ के बाद इस साल सत्ता में आए बालेन शाह अपनी पहली द्विपक्षीय विदेश यात्रा पर भारत में हैं. इससे पहले वो न्यूयॉर्क में यूएन जनरल असेंबली को संबोधित कर चुके हैं.

विशेषज्ञों का कहना है कि शाह की ये यात्रा इस लिहाज से भी अहम है क्योंकि नेपाल में आंदोलन के बाद जो राजनीतिक ताकतें उभरीं, उनमें से ज़्यादातर पेशेवर नेता नहीं हैं. ऐसे में ये आपसी समझ बढ़ाने का भी अच्छा अवसर है.

बालेन शाह की भारत यात्रा के दौरान द्विपक्षीय व्यापार, जलवायु परिवर्तन, एयर कनेक्टिविटी, पर्यटन, ऊर्जा समेत सीमा विवाद पर भी चर्चा हो सकती है.

बालेन शाह के भारत के दौरे की अहमियत

नेपाल के पीएम बालेन शाह के दो दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचने के बाद केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने उनका स्वागत किया

इमेज कैप्शन, नेपाल के पीएम बालेन शाह के दो दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचने के बाद केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने उनका स्वागत किया

केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने हवाई अड्डे पर बालेन शाह का स्वागत किया. सोमवार को बालेन शाह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलेंगे.

By admin