• Sun. Nov 8th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

पेट्रोल में 20 फ़ीसदी से ज़्यादा इथेनॉल मिलाने का दावा- राहुल गांधी ने उठाया सवाल, तेल कंपनियों ने क्या कहा?

Byadmin

Nov 8, 2026


इथेनॉल

इमेज कैप्शन, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने भी इस विवाद पर बयान जारी कर कहा कि सैंपल निर्धारित मानकों के अनुरूप पाए गए हैं (फ़ाइल फ़ोटो)

    • Author, इमरान क़ुरैशी
    • पदनाम, बेंगलुरु से बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के लिए
  • प्रकाशित

  • पढ़ने का समय: 6 मिनट

पेट्रोल में इथेनॉल की मिलावट को लेकर ऑयल मार्केटिंग कंपनियों और कर्नाटक की कांग्रेस सरकार के बीच विवाद गहरा गया है.

कर्नाटक सरकार का दावा है कि राज्य के सात ज़िलों से पेट्रोल के नमूने लेकर मान्यता प्राप्त लैब्स में जांच कराई गई, जिसमें कई जगह इथेनॉल की मात्रा निर्धारित 20 फ़ीसदी से अधिक पाई गई.

कर्नाटक सरकार के मुताबिक़, कुछ नमूनों में यह मात्रा 31.2 फ़ीसदी तक दर्ज की गई है. हालांकि, प्रमुख तेल कंपनियों ने इन आरोपों को ख़ारिज किया है.

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने भी इस विवाद पर बयान जारी कर कहा कि देशभर में किए गए परीक्षणों में पेट्रोल के सभी सैंपल निर्धारित मानकों के अनुरूप पाए गए हैं.

वहीं, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इस मामले पर केंद्र सरकार को घेरा है. उन्होंने सवाल किया कि अगर पेट्रोल में 20 फ़ीसदी से ज़्यादा इथेनॉल मिलाया जा रहा है, तो संबंधित तेल कंपनियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई कब होगी?

By admin