• Sat. Nov 21st, 2026

24×7 Live News

Apdin News

बालेन शाह के भारत दौरे को लेकर नेपाली मीडिया क्या लिख रहा है

Byadmin

Nov 21, 2026


बालेन शाह

इमेज कैप्शन, नेपाल के पीएम बालेन शाह रविवार को दो दिवसीय दौरे के लिए नई दिल्ली में होंगे

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 7 मिनट

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह 22 और 23 नवंबर को भारत का दौरा करेंगे. इससे पहले नेपाल का मीडिया इस दौरे को लेकर बड़े सवाल और उम्मीदें दोनों सामने रख रहा है.

कोई मीडिया आउलेट इसे 1960 में बीपी कोइराला की ऐतिहासिक दिल्ली यात्रा से जोड़कर भारत-नेपाल रिश्तों में नए अध्याय की संभावना बता रहा है, तो कोई सीमा विवाद, 1950 की संधि, व्यापार असंतुलन और जल संसाधनों जैसे लंबित मुद्दों पर ठोस प्रगति की मांग कर रहा है.

वहीं, कुछ विश्लेषक बालेन शाह की उस महत्वाकांक्षी पहल पर भी नज़र रखे हुए हैं, जिसके तहत वे जलवायु संकट से निपटने के लिए भारत, नेपाल और चीन के बीच सहयोग बढ़ाना चाहते हैं.

पहली बार नेहरू से मिले थे नेपाल के युवा पीएम, अब मोदी की बारी

बीपी कोइराला

इमेज कैप्शन, 1960 में चंडीगढ़ रवाना होने से पहले दिल्ली रेलवे स्टेशन पर प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के साथ नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री बीपी कोइराला (बाएं से चौथे) – फ़ाइल फ़ोटो

जेएनयू में इंटरनेशनल स्टडीज़ के पूर्व प्रोफ़ेसर रहे स्वर्ण सिंह ने रविवार को होने जा रही नेपाल के युवा पीएम बालेन सिंह की नई दिल्ली यात्रा को छह दशक बाद हो रही यात्रा के रूप में रेखांकित किया है.

द कांठमाडू पोस्ट में प्रकाशित एक लेख में उन्होंने सहलेखक श्रीप्रकाश देवकोटा के साथ इस यात्रा पर विस्तार से लिखा है.

By admin