• Mon. Aug 31st, 2026

24×7 Live News

Apdin News

लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फ़ुटबॉल से रिटायरमेंट का एलान किया, कहा- अब देने के लिए कुछ नहीं बचा

Byadmin

Aug 31, 2026


लियोनेल मेसी

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, लियोनेल मेसी ने इस साल हुए वर्ल्ड कप में आठ गोल किए थे
प्रकाशित

पढ़ने का समय: 4 मिनट

अर्जेंटीना के महान खिलाड़ी लियोनेल मेसी ने इंटरनेशनल फ़ुटबॉल से रिटायरमेंट की घोषणा कर दी है.

उन्होंने इंस्टाग्राम पर रिटायरमेंट की घोषणा करते हुए कहा कि यह एक ऐसा फ़ैसला था जिससे उन्हें “दुख” हुआ, लेकिन वह समझते हैं कि “समय आ गया है.”

इस साल अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको में हुए फ़ुटबॉल वर्ल्ड कप में मेसी ने एक बार फिर इतिहास रचा था.

भले ही इस बार वह ट्रॉफ़ी, व्यक्तिगत पुरस्कार या कोई सम्मान अपने नाम नहीं कर सके, लेकिन उनका प्रदर्शन बेमिसाल रहा.

मेसी ने पूरे टूर्नामेंट में आठ गोल किए, चार असिस्ट दिए और सात मैचों में अर्जेंटीना के 12 गोलों में सीधा योगदान दिया.



By admin