• Thu. Nov 19th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

एआई की पैरवी, चीन-रूस से रिश्ते को लेकर एपेक में क्या-क्या बोले ट्रंप?

Byadmin

Nov 19, 2026


राहुल गांधी ने शिकागो यूनिवर्सिटी में बातचीत के दौरान बताया कि विपक्ष चुनावों का बहिष्कार क्यों नहीं करना चाहता

इमेज कैप्शन, राहुल गांधी ने शिकागो यूनिवर्सिटी में बातचीत के दौरान बताया कि विपक्ष चुनावों का बहिष्कार क्यों नहीं करना चाहता

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि विपक्ष चुनावों का बहिष्कार नहीं करना चाहता, क्योंकि इससे भारतीय जनता की नज़र में पूरी चुनावी प्रक्रिया की प्रमाणिकता ख़त्म हो जाएगी.

राहुल गांधी ने कहा कि उनकी रणनीति जो कुछ हो रहा है, उसे लोगों के सामने लाने और इस पर बातचीत जारी रखने की है.

उन्होंने कहा, ”अगर हम यह कहें कि हम चुनावों में हिस्सा नहीं लेंगे तो भारतीय लोकतंत्र उसी पल ख़त्म हो जाएगा.”

कांग्रेस नेता के मुताबिक़, उन्हें और पूरे विपक्ष को बहुत नुक़सान उठाना पड़ा है, लेकिन इसके बावजूद वे जानबूझकर चुनावों से दूर रहने का क़दम नहीं उठा रहे हैं.

राहुल गांधी ने यह भी दावा किया कि उन्हें चुनाव आयोग के भीतर से जानकारी मिल रही है.

उन्होंने दावा किया कि आयोग के वरिष्ठ अधिकारी अब कह रहे हैं, “देखिए, हम अब और इस तरह से काम नहीं चला सकते.”

राहुल गांधी ने अपने संबोधन में आगे कहा कि हमारे लिए भारतीय लोकतंत्र पवित्र है मेरे लिए यह कहना भी मुश्किल है कि भारतीय लोकतंत्र में कोई समस्या है, जब तक कि मेरे पास 100% सबूत न हों.

By admin