• Wed. Aug 5th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

Bankipur Election Result:’जनता के बीच यह बदबू है…’, अनंत सिंह ने बांकीपुर पर क्यों कही यह बात? – Jdu Mla Anant Singh Statement On Nitish Kumar Removal Impact On Bankipur Election Results Bihar News

Byadmin

Aug 4, 2026


प्रशांत किशोर की जीत पर जनता दल यूनाईटेड के विधायक और बाहुबली अनंत सिंह ने कहा कि जनता मालिक है। उन्होंने जिन्हें वोट दिया, वहीं जीते। जनता जो चाहेगी वही होता है। वह जिसको चाहती है, उसे कुर्सी पर बैठा सकती है। जैसे जनता में हवा उड़ा दिया गया है कि भाजपा ने मनमानी कर नीतीश कुमार मुख्यमंत्री की कुर्सी से हटा दिया। हालांकि, ऐसी बात नहीं है मैंने इस बात का पता लगाया। अब इस बात को लेकर जनता में यह मैसेज गया कि हमलोगों ने 2025 के विधानसभा नीतीश कुमार को वोट दिया और भाजपा ने उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटा कर अपना मुख्यमंत्री बना दिया।




जनता को यह खेल पसंद नहीं


अनंत सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद के हटने से जनता दुखी है। वह इनसब के लिए भाजपा को दोषी मानती है। यह खेल जनता को पसंद नहीं है। जनता में इस बात की बदबू है कि नीतीश कुमार के साथ भाजपा ने गलत किया। इस बात से जनता दुखी है। हालांकि, अनंत सिंह ने यह भी कहा कि इस बात में सच्चाई नहीं है। नीतीश कुमार ने अपने मन से मुख्यमंत्री पद का त्याग किया है। लेकिन, जनता यह सच नहीं समझ रही। अनंत सिंह ने राजद पर भी निशाना साधा है। कहा कि वह पार्टी ही नहीं है। एक आदमी उनके साथ चलने के लिए तैयार नहीं है। इस बार उनके वोट बैंक ने अपना मत बर्बाद नहीं किया। सारा वोट दूसरी ओर शिफ्ट हो गया। 

By admin